फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतिभा खोज कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Fri, 06 Sep 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पुंडरी की प्राचार्या डॉ. अमिता राणा की अध्यक्षता में प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं ने अपना हुनर दिखाकर सबका मन मोह लिया।

प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने मुख्य अतिथि डॉ. विभा देवी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, प्रश्ननोत्तर, एकल नाटक, कविता पाठ, गायन, नृत्य और वादन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने इस आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हार जीत महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण है -सहभागिता। मंच संचालन डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. वंदना और संगीता सिंगला ने किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आधार पर ही छात्राओं का युवा महोत्सव के लिए चयन किया जाता है। कार्यक्रम संचालन में किरनजोत और डॉ सीता रानी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामकृष्ण के भजनों से और फिल्मी गीतों से होते हुए यह सफर हरियाणवी लोक नृत्य गीतों पर इसका समापन हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. विनय खुरानिया, डॉ. मीनू सिंगल, डॉ. वंदना, डॉ. रीना गोरा, किरण जोत, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सोनिया दहिया, विनेश वालिया, नीलम कुमारी, डॉ. सीता रानी, डॉ. कृष्णा गोरा और सुमित कुमार ने अदा की।
विज्ञापन


समापन समारोह पर सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने युवा महोत्सव विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया। समापन पर संयोजिका का डॉ. पुष्पा रानी ने सभी शिक्षक कर्मचारी और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें