फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को किया जाएगा सम्मानित

Tue, 18 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य स्तर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। चयनित बालिकाओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि राज्य स्तर पर कुल विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं ः-

n
खेलकूद : 20 अवार्ड

n
सांस्कृतिक गतिविधियां : 10 अवार्ड

n
सामाजिक कार्य : 2 अवार्ड

n
मीडिया एवं साहित्य : 2 अवार्ड

n
बहादुरी : 3 अवार्ड

n
दिव्यांग व विशेष बच्चे : 5 अवार्ड

n
चाइल्ड केयर संस्थान से संबंधित बालिकाएं : 5 अवार्ड

डीसी ने बताया कि निर्धारित शर्तें पूरी करने वाली बालिकाएं अपना संपूर्ण बायोडाटा, उपलब्धियों के प्रमाणों के साथ 25 नवंबर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कैथल के कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन भेज सकती हैं। उन्होंने कहा कि खेल, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, साहित्य और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें