फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चियों के जन्मदिन के साथ मनाया बालिका दिवस

Thu, 25 Jan 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग कैथल की ओर से जाट खेल मैदान और जिले के विभिन्न गांवों में बालिका दिवस मनाया। जिसमें जिले के गावों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की गई। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, रैलियां, शपथ ग्रहण, बच्चियों का जन्मदिन, चित्रकारी गतिविधियां करवाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि 24 जनवरी को बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है। इस दिन को मनाने से लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ती है और उन्हें अपने जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जाता है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का मकसद बेटों और बेटियों में भेदभाव को खत्म करना और समानता की भावना लाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसके माध्यम से लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के समान अवसर प्रदान करने के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


ब्लॉक सीडीपीओ शशि बाला ने बताया कि बालिकाओं को उनकी बढ़ोतरी के लिए अवसर और समान अधिकार प्रदान करना और यह भी सुनिश्चित करना कि समाज में उनको भी सम्मान मूल्य मिले। यह दिन बालिकाओं के अधिकारों उनके लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करता है। कार्यक्रम में सभी को लड़कियों के साथ समान व्यवहार करने तथा लड़कियों के अधिकारों और भविष्य के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया तथा सभी को शपथ भी दिलवाई गई जिसमें सभी ने बेटियों को बचाने एवं उन्हें साक्षर बनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर बेटियों का जन्मदिन भी मनाया तथा उपहार बांटे। इस अवसर पर ब्लॉक सीडीपीओ शशि बाला, विनिता पंवार, ब्लॉक सुपरवाइजर मंजू बंसल, पूनम, पूजा मेहला, कविता, बीरमति, नवजीत, अजंलि व दिप्ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें