फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री कृष्ण संग्रहालय समेत कई जगहों का भ्रमण करेंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा शिक्षा विभाग पंचकूला कीओर से जिला कैथल के कक्षा सातवीं, आठवीं तथा नवमी की छात्राओं को दो दिवसीय भ्रमण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने रवाना किया। डीईओ ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से आप बच्चों को अलग अनुभव होगा और उनके के ज्ञान में वृद्धि होगी। कुरुक्षेत्र व करनाल के भ्रमण में विद्यार्थी श्री कृष्ण संग्रहालय, कल्पना चावला तारामंडल, ब्रह्म सरोवर को देखकर अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे, क्योंकि कोई चीज देखकर वह हमेशा बच्चों के मानस पटल पर अंकित हो जाती है।
यह बच्चों के लिए एक अलग अनुभव होगा जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने कहा कि भ्रमण के साथ-साथ बच्चे जो भी चीज देखें उनको अपनी नोटबुक पर लिखते रहे प्रार्थना सभा में सभी अपने अनुभव अपने सहपाठियों को बताएं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा ने कहा कि भ्रमण के पल बच्चों के लिए यादगार साबित होंगे। सभी बच्चे वहां अनुशासन में रहे क्योंकि आप सब जिला कैथल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सभी अध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि वह भ्रमण पर पूरी तरह हर बच्चे पर अपनी निगरानी रखें।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर में बताया कि विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के तीन सदस्यों की कमेटी बनाई हुई है, जिसमें डीएमएस सुशील कुमार, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर सुनील दत्त तथा अनिल तंवर को कार्यक्रम का कोआर्डिनेटर बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि यह भ्रमण दो दिवसीय रहेगा। जिला कैथल के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंगथली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल व शेरगढ़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी, राजकीय कन्या हाई स्कूल पबनावा, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत व राजकीय उच्च विद्यालय तितरम की छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय से 30 छात्राएं तथा तीन अध्यापक इस भ्रमण पर शामिल किए हैं। इस अवसर पर अनिल तंवर, डीएमएस सुशील कुमार, मुख्य अध्यापक टेकचंद शर्मा, एफएलएन कोऑर्डिनेटर सुनील दत्त, एपीसी कुशल कुमार, एपीसी मनोज पवार सुनीता, नीलम पंकज, दीपिका चौहान, सुनीता वर्मा नरेंद्र, सीमा हरेंद्र कुमार, मलकीत, सोनिया, कंचन, सुमन देवी, अरूबाला, सरोज बाला, संतोष कुमारी, अंजू, अंकित, वीना रानी व अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें