संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरटा में छात्राओं ने पक्षियों के लिए खूबसूरत कसोरे बनाए।
इतिहास प्राध्यापक सुनील दत्त की देखरेख में लगाए गए इस तीन दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि गर्मियों में अपने घर की छत पर/बॉलकनी में या घर के आस पास शुद्ध जल की व्यवस्था जरूर करें, ताकि पक्षियों की मौत प्यास न हो।
डीडीओ मीना ने विद्यार्थियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए ऐसे कार्य जरूरी हैं। ऐसा करने से आपस में एकता की और अनुशासन की भावना जागृत होती है। मीना ने बताया कि हमें हर प्राणी के प्रति दया भाव रखना चाहिए, चाहे वह इंसान के काम आए या न आए।
इस अवसर पर कुलदीप, सत्या देवी, उमा, पवन, रितु, रामनिवास, सुरेंद्र, रमेश, जगदीश, सुमन, दीपा, राजकुमार, जयवीर, सोनू, नरेश मौजूद रहे।