कैथल। शहर की एक कॉलोनी में 12वीं कक्षा में पास हुई छात्रा की सोमवार को छत से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर इत्तेफाकिया मौत की पुष्टि की है। मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
सोमवार को ही छात्रा का 12वीं कक्षा का परिणाम आया था। अब आगे उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती थी। मंगलवार को यह हादसा हो गया। पुलिस को दी जानकारी में परिजनों ने बताया कि छात्रा का छत से पांव फिसल गया। इस कारण वह नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।
सिटी थाना एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान लिए, जिसमें उन्होंने बताया कि छत से गिरने से छात्रा की मौत हो गई है। संवाद