कैथल। कलायत थाने के तहत आने वाले एक गांव से करीब 26 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसे घर से ले जाने में किसी अज्ञात व्यक्ति का हाथ होने की संभावना जताई है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। युवती के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 26 वर्षीय भतीजी को उन्होंने किसी अज्ञात लड़के के साथ फोन पर बातें करते हुए पकड़ लिया था। ऐसे में परिवार के लोगों ने उससे वह फोन छीन लिया था और उसके बाद फोन नहीं दिया। 26 जनवरी को दोपहर के समय लड़की घर से चली गई। संवाद