जाल में फांसकर ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वारदात में शामिल एक महिला व एक व्यक्ति समेत दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनके कब्जे से उनके हिस्से आई नकदी बरामद की जा चुकी है।
एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि बताया कि जुलाई, 2014 में मॉडल टाउन जींद रोड निवासी एक व्यक्ति के पास एक महिला का फोन आया। उसने अपनी बातों में फांस लिया, तो उसने महिला को घर बुला लिया। वहां उसने एक लड़की का मोबाइल नंबर दिया। लड़की को बस अड्डे पर बुला लिया। उनके झांसे में आए व्यक्ति व उसका दोस्त गाड़ी लेकर पहुंच गए जिन्होंने लड़की से संबंध बनाए। अगले दिन उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया।
जिसने अपने आपको एसपी का रीडर बताते कहा कि आपके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने वाला है। जिस लड़की से संबंध बनाए हैं, उसके साथ समझौता कर लो। डरे हुए दोनों व्यक्तियों ने अगले दिन ही 12 लाख में कथित समझौता करते हुए 7 लाख रुपये उसी दिन तथा 5 लाख रुपये तीन दिन बाद दे दिए।
एसपी ने बताया इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय टेकनराज शर्मा ने करते हुए जिरकपुर कॉलोनी पंजाब निवासी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। षड्यंत्र में शामिल एसपी कार्यालय का एक कर्मचारी व गांव सेरधा निवासी महिला पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शिकायतकर्ता के साथ गाड़ी में घूमने वाली आरोपी लड़की का न्यायालय से नकदी बरामद करने के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।