कैथल। जिले में दो अलग-अलग जगहों से एक युवती और एक महिला लापता हो गई है। कैथल के एक कॉलेज में पढ़ने के लिए आई युवती वापस घर नहीं लौटी। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 जनवरी को उसकी बेटी कैथल के कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार से एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस के दी शिकायत में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 27 जनवरी को शक्ति नगर कैथल से उसकी 29 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई तथा वह वापस नहीं लौटी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद