फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवती और विवाहिता लापता, मामले दर्ज

Sat, 07 Sep 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में युवती और विवाहिता लापता हो गईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।

सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती लापता हो गई। इस मामले में पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि पांच सितंबर को उसकी 26 वर्षीय बेटी किसी काम से एक अस्पताल में गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। मामले की जांच अधिकारी सुनील देवी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुंडरी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक सितंबर को उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें