फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्यार के दिन पर दिए उपहार

Thu, 15 Feb 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सात दिन तक चलने वाले वैलेंटाइन सप्ताह का बुधवार को संपन्न हुआ। इस सप्ताह के अंतिम समापन हो गया। प्यार के दिन जमकर उपहार बिके। गुलाब के फूल रोजाना की अपेक्षाकृत कई गुने तक महंगे बिके। इसके बावजूद तमाम जोड़ों ने एक-दूसरे को उपहार दिए।

बुधवार को तीसरे दिन कई पतियों ने पत्नियों को उपहार स्वरूप कई आकर्षक वस्तुएं जैसे चाकलेट्स, कपड़े, आकर्षक वस्तुएं उपहार में दीं। इस पर गिफ्ट दुकानों के व्यापारियों का भी कहना था कि सामान्य दिनों की अपेक्षा वैेलेंटाइन डे पर अच्छी बिक्री हुई। पतियों ने इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए पहले ही सभी तैयारियां कर ली थी।
विज्ञापन


वहीं, दुकानों पर टेडी बीयर खरीदने वालों की खासी भीड़ नजर आई। वहीं, दुकानदारों ने भी इस मौके पर विभिन्न आकार में आकर्षक टेढी बीयर से दुकानों को सजाया था। बाजार में गिफ्ट की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। बाजार में 100 से दो हजार रुपये तक के दाम टेडी बीयर उपलब्ध रहे। इनमें डोरीमॉन, पिकाचू, पांडा, यूनिकॉर्न व अन्य वैरायटी के टेडी बीयर उपलब्ध थे।

शहरवासी राकेश व सोनिया ने बताया कि हम अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पाते हैं।परंतु वैलेंटाइन डे प्यार का दिन है। इसलिए हमें इस दिन पर परिवार के लिए जरूर ही कुछ समय निकालना चाहिए।
विज्ञापन


इस दिन अपनी पत्नी को कुछ विशेष उपहार देना चाहिए। वहीं, राकेश की पत्नी सोनिया ने कहा कि वेलेंटाइन सप्ताह एक प्यार का क्रम है। इसमें पति व पत्नी अपने प्यार का इजहार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें