फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का डर

Fri, 08 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
63 गुहला-चीका। गुहला चीका से गुजर रही घग्गर नदी का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका (कैथल)। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते घग्गर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी अब किनारों से बाहर बहने लगा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

गुहला-चीका क्षेत्र के रत्ता खेड़ा, सिहाली और मैंगड़ा सहित कई गांवों के नजदीक खेतों में पानी भरने लगा है। ग्रामीणों को धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में घग्गर नदी के उफान के चलते इसी क्षेत्र में भारी बाढ़ आई थी, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ था। अब एक बार फिर बढ़ते जलस्तर ने लोगों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
विज्ञापन


वीरवार को टटियाना पुल पर लगे सरकारी गेज के अनुसार, नदी का जलस्तर करीब 17 फीट रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल यह खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उधर, स्थानीय लोग और किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें