फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से घग्गर उफनाई, मंदिरों-गुरुद्वारों से मुनादी

Sat, 30 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
32 गुहला-चीका। चीका क्षेत्र से गुजर रही घग्गर नदी में आया पानी। संवाद
विज्ञापन
गुरमीत सीड़ा
विज्ञापन


गुहला-चीका। हिमाचल की पहाड़ियों, पंजाब के ऊपरी क्षेत्रों और हरियाणा के अंबाला व यमुनानगर में लगातार बारिश होने से गुहला-चीका क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। टटियाना हेड पर शुक्रवार सुबह अचानक जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

भाकियू चढूनी के आईटी सेल जिला प्रभारी जरनैल जैली, जिला उपाध्यक्ष केवल सदरहेडी, गुरजंट टटियाना, बिक्रम सिंह, बलजीत सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही मंदिरों व गुरुद्वारों से लाउडस्पीकर पर मुनादी की जाने लगी, ताकि लोग अपने खेतों में रखे सामान, उपकरण व पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा सकें। ग्रामीण एक-दूसरे को आगाह करते हुए नदी किनारे संवेदनशील क्षेत्रों से कीमती सामान निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे टटियाना हेड पर 14,630 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। अंबाला की तरफ से पानी और बढ़ने के कारण अगले 48 घंटे में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। दरअसल, नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कटाव और तेज हो सकता है। संवाद
विज्ञापन


घग्गर नदी के जलस्तर पर पूरी तरह से नजर है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पुरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार टटियाना पुल पर लगे सरकारी गेज के अनुसार घग्गर नदी में पानी का स्तर साढ़े नौ फीट के आसपास बह रहा है। -अजमेर मलिक, एसडीओ, सिंचाई विभाग चीका।

32 गुहला-चीका। चीका क्षेत्र से गुजर रही घग्गर नदी में आया पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें