फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शारीरिक, पोषण और यौन स्वास्थ्य पर परामर्श मिल रहा

Fri, 21 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नागरिक अस्पतालों में किशोर और किशोरियों के लिए खोले गए मित्रता क्लीनिक उनके भरोसेमंद साथी बनते जा रहे हैं। जनवरी 2025 से अब तक 1248 किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श मुफ्त में उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

किशोरावस्था एक परिवर्तनशील और संवेदनशील अवधि होती है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बदलाव तेजी से होते हैं। इस दौरान किशोरियों की समस्याओं और जोखिमों को देखते हुए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मित्रता क्लीनिक खोले गए हैं। इनमें प्रशिक्षित परामर्शदाता किशोरों को स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य, अनचाहा गर्भधारण, नशे से बचाव और सड़क सुरक्षा से जुड़ी सलाह मुफ्त में उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन


किशोरियों ने परिवार के विवाह दबाव, मोबाइल की लत, उम्र के अनुसार शारीरिक बदलाव, नशा और एनिमिया जैसी समस्याओं के लिए भी सहारा लिया है। क्लीनिक की सेवाएं नागरिक अस्पताल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सब-डिविजनल अस्पताल कलायत, गुहला, पूंडरी, सीवन, राजौंद और कौल में भी उपलब्ध हैं।

डॉ. विकास धवन, उप सिविल सर्जन, कैथल ने बताया कि किशोरावस्था में माता-पिता को बच्चों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना चाहिए। नजरअंदाजी या टालमटोल से संबंधों में संवाद कठिन हो सकता है। यहां किशोरों को समस्याओं को साझा करने का अवसर दिया जाता है।
विज्ञापन


इन क्लीनिकों में किशोर और किशोरियों को दी जानी वाली सलाह और जानकारी बिल्कुल गुप्त रखी जाती है। इसलिए कोई भी किशोर यहां किसी भी प्रकार की सलाह व इलाज बिना संकोच व किसी डर के ले सकते हैं।सास-बहू न
जनवरी से अब तक दी गई सेवाओं का ब्यौरा
सेवाएं
किशोर
किशोरियां
कुल

खाने-पीने की समस्या
120
224
344

स्कीन की समस्या
142
211
353

मादक द्रव्य सेवन
141
0
141

पढ़ाई में समस्या
86
79
165

मासिक धर्म संबंधी
0
44
44

गुप्त रोग
147
0
147

तनाव
35
19
54

कुल
671
577
1248
मित्रता क्लीनिक में दी जाने वाली मुख्य सेवाएं:



g शारीरिक विकास और परिवर्तन के बारे में जानकारी

g पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

g प्रजनन और यौन स्वास्थ्य जानकारी

g मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन

g अनचाहा गर्भधारण और गर्भनिरोधक उपाय

g नशे और मादक द्रव्यों के दुष्परिणाम

g आईएफए और एल्बेंडाजोल गोलियों की उपलब्धता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें