फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के गारंटी रथ से मिल रहा लाभ : ढांडा

Fri, 29 Dec 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/राजौंद। माजरा रोहेड़ा और रोहेड़ा गांव में वीरवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशासन के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। इसकी प्राप्ति के लिए मोदी की गारंटी के रथ गांव-गांव जरूरतमंदों तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का आधार साबित होगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग का कल्याण हो रहा है और वास्तविक लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। ढांडा ने कार्यक्रम में स्टाल का निरीक्षण करने के साथ लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। साथ ही मौजूद नागरिकों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने पात्र लाभार्थियों और होनहार छात्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किए। राज्यमंत्री ने कहा कि आगामी 24 वर्षो में भारत को विकसित बनाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है। मौजूदा युवा पीढ़ी और भावी युवा पीढ़ी को अमृत काल में देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ कार्य करना होगा। इस मौके पर डिप्टी सीईओ जिला परिषद कंचन लता, सरपंच सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्रांसवाला और धुंधरेहड़ी में बच्चों को किया सम्मानित
कैथल। फ्रांसवाला और धुंधरेहड़ी गांव में वीरवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में भाजपा नेता बंसी लाल ने सबसे पहले विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर ही लोगों को विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलाई और होनहार स्कूली बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को गैस सिलिंडर व चूल्हा दिया। बंसी लाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की स्कीमों के बारे में वैन के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जा रही है। इस मौके पर सुरजीत, सतबीर भारद्वाज, एलडीएम एसके नंदा, सुमन देवी, अनुरागदत्त, गुरमेल सिंह, राकेश ढुल, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें