फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुलेट के मोडिफाई साइलेंसर बदलवाए

Sat, 16 Mar 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वाले व पटाखे की आवाज निकालने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई है। बुलेट के मोडिफाई साइलेंसर बदलवाए और नष्ट करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


यातायात थाना एसएचओ एसआई रमेश कुमार की टीम ने ऐसे बुलेट बाइक चालकों को काबू करके उनके चालान किए। मौके पर बुलेट बाइक के मोडिफाई साइलेंसर बदलवाए गए। पुलिस ने पिहोवा चौक पर मोडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट किया। एसपी उपासना ने कहा कि बाइक साइलेंसर की मार्फत पटाखे की आवाजें निकालने के कारण कोई अप्रिय दुर्घटना हो सकती है। बाइक चालक अपना साइलेंसर मोडिफाई न करवाएं व प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। चालान करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग नियमों के बारे में खुद को जागरूक करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें