फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त से आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पौष्टिक दूध

विज्ञापन
get milk - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
हरियाणा राज्य में आजादी दिवस उपलक्ष्य में पांच अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नन्हें-मुन्ने बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक दूध मुहैया करवाने की योजनाएं क्रियान्वित होगी। प्रदेश मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से महिलाओं और बच्चों की सेहत पर आधारित महत्वपूर्ण योजनाओं को लांच करेंगे। इसके साथ ही राज्य की 20 लाख महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड देने की पहल भी इसी दौरान होगी। यह जानकारी हरियाणा महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने दी। वे रविवार को महिला पार्षद पूजा धीमान आवास पर नगर पालिका जन प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। नगर में पहुंचने पर नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि सलिंद्र प्रताप राणा की अगुवाई में पार्षदों ने अभिनंदन किया। ढांडा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में गुणवत्ता आधारित शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में तबदील करने की घोषणा की थी। इसके तहत प्रथम चरण में प्रदेश भर में 1 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। ताकि एनटीटी, बीएड, जेबीटी, बीए और एमए की तालीम हासिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं शिक्षा ढांचे को मजबूत करने में अपनी भूमिका कुशलता से अदा कर सकें। महिला मंत्री कमलेश ढांडा ने जिला कैथल में स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज को संपूर्ण जिलावासियों के लिए सौगात बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार कैथल के गांव सर्पनखेड़ी में इसे स्थापित किया जाना है। जो लोग इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं उन्हें इसे किसी विशेष हलके से नहीं बल्कि संपूर्ण जिला कैथल के हर गांव एवं शहर के साथ जोड़कर देखना चाहिए। ढांडा ने कहा कि विकास एवं कल्याणकारी नीतियों में किसी प्रकार की अनियमितताएं सहन नहीं होगी। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कलायत में जो विकास कार्य हो रहे हैं उसमें पारदर्शिता हर सूरत में कायम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें