फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामान्य पर्यवेक्षक, खर्च पर्यवेक्षक व पुलिस पर्यवेक्षक किए नियुक्त

Fri, 13 Sep 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर कैथल जिला की चार विधानसभा (15-गुहला,16-कलायत, 17-कैथल व 18-पूंडरी) के लिए जनरल, खर्च एवं पुलिस ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डाॅ. विवेक भारती ने बताया कि गुहला व कलायत विधानसभाओं के लिए वीजे राजपूत, आईएएस को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 7988156425 है। इसी प्रकार कैथल व पूंडरी विधानसभाओं के लिए पुष्पांजलि दास, आईएएस को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिनका मोबाइल नंबर 7015729921 है।

चुनाव आयोग ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए के जी शिवा कुमार, आईपीएस, को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। खर्च पर्यवेक्षक अशोक कुमार, आईआरएस को नियुक्त को किया जा चुका है और इनका मोबाइल नंबर 7988263405 है। आमजन के लिए सामान्य पर्यवेक्षक प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, अंबाला रोड, कैथल में उपस्थित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें