फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छोरा मैं हरियाणे का’ से मचाया धमाल

Tue, 22 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर तीन दिन से मनाया जा रहा गीता जयंती उत्सव सोमवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्वर लहरियों के बीच संपन्न हो गया। समापन अवसर पर हरियाणा के भूगर्भ, खनन एवं अक्षय ऊर्जा राज्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने महोत्सव स्थल पर गीत सार, सरस्वती हैरिटेज से संबंधित तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाल उपवन आश्रम के बच्चों ने श्लोक उच्चारण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। निबंध लेखन,  पेंटिंग एवं रंगोली, श्लोक उच्चारण और सुलेख प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

सैनी ने प्रदर्शनी में प्रथम रहने वाले आयुष विभाग, द्वितीय स्थान पर रहने वाले अक्षय ऊर्जा विभाग तथा कृषि एवं बागवानी विभाग के स्टाल को पुरस्कार प्रदान किए। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणा की समृद्ध संस्कृति के अनेक रंग देखने को मिले। श्लोकोच्चारण के बाद राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया तथा इसके उपरांत हरियाणा सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी से परिपूर्ण विकास गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


हरियाणवी नृत्य धमाल में ‘छोरा मैं हरियाणे का’ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य कलाकार राजीव शर्मा ने हरियाणवी चुटकुलों से लोगों को लोटपोट किया। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा अतुलनीय भारत की झलक प्रस्तुत की गई। हरियाणवी नृत्य ‘कुएं की पनिहारी मैं गणी दूर तै आया’ का दर्शकों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन गीता आरती से किया गया।

इस मौके पर डीसी केएम पांडुरंग, एसपी कृष्ण मुरारी, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम मनदीप कौर, सीटीएम नवीन कुमार आहुजा, डीएसपी सतीश गौतम, भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रविभूषण गर्ग, जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, श्याम सुंदर बंसल, राव सुरेंद्र सिंह, कैलाश भगत, पाला राम सैनी, उपकृषि निदेशक डा. महावीर सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अरविंद कौशिक, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जगदीश चंद्र जांगड़ा, जिला खजाना अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, दिनेश पाठक, गोपाल भट्ट, सुशील बिंदलिश सहित जिला स्तरीय गीता जयंती आयोजन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा शहर के लोग मौजूद रहे।

श्रीमद्भागवत गीता एक जीवन शैली है तथा यह जीने का आधार है। विश्व भर के गीता पढ़ने वाले विचारकों ने भी इसे जीने की पद्धति बताया है। सरकार द्वारा गीता के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाने का सराहनीय फैसला लिया गया।
विज्ञापन

नायब सिंह, भूगर्भ, खनन एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें