फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गीता जयंती महोत्सव का धूमधाम से आगाज, हवन-गीता पूजन से शुभारंभ

Sun, 30 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
भाई उदय सिंह किला परिसर में हवन यज्ञ करते बीजेपी नेता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिलास्तर पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत गीता जयंती समारोह का शनिवार सुबह भाई उदय सिंह किला परिसर में हवन एवं गीता पूजन के साथ भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सतपाल जांबा मौजूद रहे, जबकि पूर्व विधायक लीला राम और उनकी धर्मपत्नी बलबीर कौर ने यजमान के रूप में गीता यज्ञ में भाग लिया।

सद्मार्ग परिवार के डा. मनोज कुमार की अगुवाई में विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ गीता आराधना करवाई। यजमान, मुख्य अतिथि और जिलेभर से आए प्रबुद्ध व्यक्तियों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर गीता पूजन किया।
विज्ञापन


विधायक सतपाल जांबा ने एसडीएम अजय सिंह के साथ प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सेवाओं की जानकारी हासिल की। प्रगतिशील किसान राजेश सिकंदर खेड़ी और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ईश्वर कुंडू के स्टॉल पर जाकर उन्होंने ऑर्गेनिक खेती की जानकारी प्राप्त की। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने गीता स्टॉल लगाकर तीन दिनों तक गीता आरती की व्यवस्था की।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में विधायक जांबा ने कहा कि कैथल की पवित्र भूमि सदैव ज्ञान, संस्कृति और अध्यात्म की संवाहक रही है। इस अवसर पर सीजेएम कंवल कुमार, डीएचओ हीरा लाल, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, जिला कृषि उपनिदेशक डा. सुरेंद्र यादव, भाजपा नेत्री निधि मोहन, नगर परिषद कैथल की उपाध्यक्ष सीमा भी उपस्थित रहीं।

पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह कर्तव्य का सतत आह्वान है, जो सत्य, सेवा और कर्म के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि कैथल वीरता, संस्कृति और अध्यात्म की धरती होने के नाते गीता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम अजय सिंह ने विधायक सतपाल जांबा और पूर्व विधायक लीला राम का स्वागत पौधा देकर किया, जबकि शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गूंजा गीता संदेश

कैथल। जिला स्तरीय गीता महोत्सव के पहले दिन शनिवार को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।हरियाणवी लोक गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर रोनी रमन की प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर उनकी प्रस्तुति के दौरान कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया गया।सबसे पहले सुपार्श्व जैन स्कूल के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना एवं गीता वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


तीसरी प्रस्तुति शैमरॉक स्कूल के छात्रों द्वारा दी गई, जिसमें गीता के महत्व को हरियाणवी लोक संस्कृति के रंग में पेश किया गया। विशेष आकर्षण रहीं रोनी रमन, जिन्होंने पहले ‘लाड़ो बेटी’ गीत के माध्यम से बेटियों को प्रेरित किया। गीत सुनकर कई लोग भावुक हो उठे। इसके बाद उन्होंने शहीद भगत सिंह पर आधारित गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य बनाकर मेहनत करने का संदेश भी दिया। संवाद

भाई उदय सिंह किला परिसर में हवन यज्ञ करते बीजेपी नेता।

भाई उदय सिंह किला परिसर में हवन यज्ञ करते बीजेपी नेता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें