फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता है जीवन की प्रेरणा : डीसी

Tue, 10 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाई उदय सिंह किला परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की शुरूआत हुई। इस मौके पर हवन का आयोजन किया गया। हवन में डीसी प्रीति ने आहुतियां डालकर इस महोत्सव की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता एक अध्यात्मिक ग्रंथ है, जिसमें जीवन की हर समस्या का समाधान निहित है। भारतीय संस्कृति में गीता का स्थान सर्वोच्च है। गीता का उपदेश जहां नीति एवं नियमों का ज्ञान करवाता है, वहीं हमें कर्म योगी बनने का संदेश देता है।
विज्ञापन


कैथल में आयोजित तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई है। हवन के बाद डीसी प्रीति ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री कृष्ण की ओर से अर्जुन को दिए गए उपदेश के बारे में बताते हुए कहा कि हमें अपने क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और लगन से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गीता हमें जीवन जीने की प्रेरणा देती है। एक-एक श्लोक में जीवन का सार है। गीता ऐसा ग्रंथ है, जिसे पूरी दुनिया में माना जाता है और हर वर्ग के लोग गीता का पाठ करके उसका अनुसरण कर रहे हैं।

सदमार्ग परिवार की ओर से डाॅ. मनोज कुमार की अगुवाई में विधि विधान के साथ हवन किया गया। जिसमें विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण कर सर्व मंगल की कामना की।
विज्ञापन


यजमान के रूप में ब्रह्म कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष चंद्र शशी शर्मा सह पत्नी यज्ञ में शामिल हुए। उनके साथ सहायक आयुक्त प्रशिक्षणाधीन अंकिता पुवार, कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, रेडक्राॅस सोसायटी सचिव रामजी लाल, ईओ कुलदीप मलिक, समाजसेवी एडवोकेट दिनेश पाठक, एडवोकेट अशोक गोयल, बीरबल दलाल, सतपाल गुप्ता, महेंद्र लुथरा, प्रवीन थरेजा सहित अन्य लोग हवन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें