फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गीता में हर समस्या का है समाधान ः स्वामी ज्ञानानंद

Sat, 27 Jul 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में शुक्रवार को सीवन में प्रभात फेरियों का शुभारंभ हुआ। पहले दिन की प्रभातफेरी में स्वामी ज्ञानानंद पहुंचे और अपने वचनों से श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीगीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है।

सत्संग के दौरान उन्होंने कहा कि अमृत बेला में भजन सुमिरन के लिए तो देवता भी तरसते हैं और अमृत वेला में वही उठ कर आते हैं जिन पर प्रभु की विशेष कृपा होती है। विनम्रता और विवेकी जीवन के लिए सत्संग बहुत आवश्यक है। सत्संग कर ले मनवा यही जीवन का सार है। सत्संग का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी भली बुद्धि को जो बिगाड़ दे वह है कुसंग और बिगड़ी हुई बुद्धि को सुधार दे वह है सत्संग है। वर्तमान बनाओ भविष्य की चिंता मत करो इसलिए आज श्री गीता जी की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार से आरंभ हुए प्रभात फेरियों के क्रम में पहली प्रभात फेरी भरत मुंजाल की ओर से श्री कृष्ण कृपा सेवा मन्दिर सीवन में संपन्न हुई। सुबह के समय श्रद्धालु ठाकुर जी की ध्वजा लेकर भरत मुंजाल के घर श्रीकृष्ण कृपा मंदिर पहुंचे जहां पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से समा बांध दिया। संजय आहूजा के भजन सांवल तेरी दया का मिलता नहीं किनारा... और राजीव मिढ़ा के सांवरिया ले चल परली पार... भजन ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कई भजनों पर श्रद्धालुओं ने नाच कर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन


इनके अलावा भजन गायक केवल कृष्ण मिढा, मोंटी कामरा ने भी भजनों के माध्यम से हाजिरी लगवाई। इस मौके पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान संजय

आहूजा ने बताया कि प्रभातफेरियों का क्रम श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक चलेगा और 27 जुलाई की प्रभातफेरी गौशाला सीवन के प्रांगण में होगी।

इसके पश्चात ठाकुर जी की आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हरभगवान मुंजाल, नरेश मुंजाल, गौरव मुंजाल, पंकज, महिन्द्र, विजय सरदाना, सुभाष, संजय, मोनू, रोहित, हरदीप नागपाल, हरि किशन, विद्या भूषण, पंकज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें