फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय कबड्डी में बेस्ट रेडर बने ग्योंग के दिनेश

Sun, 14 Jan 2024 03:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तेलंगाना के कामरेड्डी में 67वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंडर 17 आयु वर्ग लड़कों की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सात से 11 जनवरी तक हुई इस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और बेस्ट रेडर कैथल जिले के ग्योंग निवासी दिनेश को चुना गया।

डीपीई अनिल कुमार ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र टीम को 56-48 के स्कोर से पराजित किया। सेमीफाइनल में तेलंगाना टीम को 65-28 के स्कोर से हरा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच कर्नाटक टीम को 59-51 से हराकर हरियाणा टीम चैंपियन बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल एईओ रमेश चहल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैथल लौटने पर दिनेश को सम्मानित करेंगे। चीफ डी मिशन फूल कुमार, अनिल दलाल, मैनेजर मनोज दलाल सहित अन्य सभी ने पूरी टीम बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें