फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अध्यापकों को दिया ई-सामग्री विकास का प्रशिक्षण

Tue, 16 Apr 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय ई-कंटेंट कार्यक्रम के अंतिम दिन ई-कंटेंट डेवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहे 50 अध्यापकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस शिविर में कैथल ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों से आए 50 अध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आठ अप्रैल 2024 से शुरू किया। जो पांच दिन तक चला। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डाइट कैथल की प्राचार्या सरोज कुमारी दहिया व खंड शिक्षा अधिकारी कैथल डॉ. नरेश कुमार ने बच्चों का यह प्रमाण पत्र वितरित किए।

प्रशिक्षण शिविर के संयोजक गुरनाम सिंह (तकनीकी विंग इंचार्ज लेक्चरर डाइट) ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से अध्यापकों को कैनवा एप पर ऑनलाइन रोचक प्रेजेंटेशन बनाने तथा पैंपलेट, पोस्टर बनाओ, यूट्यूब पर थंबनिल आदि बनने के बारे में विस्तार से समझाया।
विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों को काइन मास्टर, कैनवा, साइबर सुरक्षा, फ्रैजी, ओबीएस प्लाओ आदि मोबाइल तथा कंप्यूटर आधारित टूल्स की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अभ्यास भी करवाया। डाइट के प्राचार्या सरोज कुमारी दहिया ने बताया कि आईसीटी आधारित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी शिक्षकों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है। इसके साथ ही ई-कंटेंट बनाने एवं प्रयोग करने संबंधी जानकारी देना है, ताकि शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अधिक सहज व प्रभावशाली बनाया जा सके।

डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि सभी अध्यापकों को इस सेवा का लाभ स्कूल स्तर पर अपने विद्यार्थियों को जरूर देना होगा और आप सबकी यह जिम्मेदारी बनती है कि आप इसे पूरा करें।
विज्ञापन


स्कूल लेक्चरर विजेंद्र व नम्रता देवी ने इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण को बहुत ही लाभकारी बताया और मास्टर ट्रेनर्स की बहुत प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में गुरनाम सिंह सुशील कुमार, चेतन चौहन, सुखदेव सिंह व महावीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें