कैथल। वार्ड नंबर 15 के पार्षद मुनीष शर्मा ने आरोप लगते हुए कहा कि अध्यक्ष ने केवल अपने पार्षदों को ही बोलने का मौका दिया। उनका जो एजेंडा था और अपने पार्षदों के बीच ही वोटिंग करवा दी गई। जबकि दूसरे पार्षदों की कोई बात सुनी ही नहीं। वे इस बैठक को मान्य नहीं मानते हैं। नियम के तहत यदि अध्यक्ष किसी कारणवश बैठक से चला जाता है तो वह उपाध्यक्ष बैठक कर सकता है, लेकिन वह अपने आप को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने दावा कि उनके साथ पंचायत समिति अध्यक्ष सहित 15 पार्षद साथ हैं।
मीडिया से बनाई दूरी
सदन की बैठक के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। सदन की कार्रवाई के दौरान किसी भी मीडियाकर्मी को कवरेज के लिए अंदर जाने नहीं दिया। इस पर सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि बैठक का आयोजन कर रहे एडीसी ने मीडिया को अंदर न जाने के आदेश दिए हैं। बाद में जिप के अध्यक्ष दीप मलिक ने कहा कि सदन की बैठक में कवरेज से किसी भी प्रकार से कोई पाबंदी नहीं लगाई गई थी।
दूसरी ओर जिप के अध्यक्ष दीप मलिक ने कहा कि चार एजेंडों पर सदन की बैठक में चर्चा की गई है। इसमें 5.74 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। सभी पार्षदों को बोलने का मौका दिया गया। जो पार्षद विकास कार्यों के प्रस्ताव लेकर पहुंचे। उन्हें एजेंडे में शामिल किया गया है।
ये पार्षद कर रहे बैठक निरस्त करने की मांग
कर्मबीर कौल वार्ड नंबर 13 उपाध्यक्ष, जिप, मुनीष शर्मा वार्ड नंबर 15, दीप बालू वार्ड नंबर 04, कमलेश शर्मा वार्ड नंबर 07, सुरजीत कौर वार्ड नंबर 20, देवेंद्र शर्मा वार्ड नंबर 09, अमरजीत वार्ड नंबर 06, पिंकी रानी वार्ड नंबर 14, नेहा तंवर वार्ड नंबर 12, बलजीत कौर वार्ड नंबर 19, ज्योति अध्यक्ष, कलायत पंचायत समिति, रीतू अध्यक्ष, ढांड, मनजीत कौर अध्यक्ष, सीवन, सुनम देवी अध्यक्ष, राजौंद