फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-पिहोवा से कचरा लाकर डाला जा रहा : रणदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला किया। सुरजेवाला ने कहा कि कैथल कोई कूड़ादान नहीं है, जहां कुरुक्षेत्र और पिहोवा का कचरा लाकर खुराना रोड पर बने डंपिंग यार्ड में डाला जा रहा है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने 40-40 साल का कचरे का ठेका दे दिया। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। इसके बाद शाहबाद, पिहोवा, राजौंद और पूंडरी का कूड़ा भी कैथल लाया जा रहा है। वहीं सुरजेवाला ने हुड्डा की ओर से समर्थन के सवाल पर कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके बड़े भाई हैं, उनका समर्थन और आशीर्वाद हमेशा मुझ पर बना रहेगा। सुरजेवाला रविवार को जाट धर्मशाला के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें