फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अरनौली मंडी में बहेगी विकास की गंगा

Sat, 06 May 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव अरनौली की मंडी में होने वाले विकास कार्यों का शुक्रवार को विधायक ईश्वर सिंह ने शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अरनौली मंडी में चार करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक ने विशेष प्रयास करके इस मंडी को पिछले सीजन में दोबारा शुरू करवाया था, जो कि लगभग 45 वर्षों से बंद पड़ी थी और जिसकी हालत जर्जर हो चुकी थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से सड़कें, फड़ इत्यादि विकास कार्य होंगे, जिससे गांव के साथ-साथ आसपास के किसानों, व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

गांव अरनौली में इससे पहले पॉवर हाउस का निर्माण किया गया था और साथ ही सामुदायिक भवन भी बनाया था। उन्होंने कहा कि 61 लाख रुपये से अधिक की राशि से अरनौली से उपली पंजाब बॉर्डर तथा 54 लाख से अधिक की राशि से अरनौली से डेरा सिंहवाला के मार्ग का निर्माण करवाया है। गांव के तालाब के लिए जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 29 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है। सरकारी स्कूल में 33 लाख रुपये से साइंस लैब की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


गुहला-चीका में लघु सचिवालय, बाई-पास निर्माण, नया बस स्टेंड, खेल स्टेडियम आदि ऐसी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं मंजूर करके उन्हें पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता सतपाल, एसडीओ राकेश, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल, रमन, सरपंच अरनौली कुलविंदर कौर, गुरप्रीत सिंह, सिंकदर सिंह, जीत सिंह, जिले सिंह, संदीप सिंह, मलकीत सिंह, अमरीक सिंह, सीता राम, हरविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें