फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महज 10 रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन

Sat, 04 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। मार्केट कमेटी कार्यालय प्रांगण ढांड में मार्केटिंग बोर्ड की ओर से किसान मजदूर के नाम से खोली गई कैंटीन किसानों व मजदूरों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। यहां महज 10 रुपये में भरपेट स्वादिष्ट भोजन कर रहे हैं।

मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ने बताया कि सरकार की योजनानुसार यह कैंटीन अनाज मंडी में सीजन के दौरान किसानों व मजदूरों की समस्याओं का ध्यान में रखते हुए खोली गई है। इसका किसानों व मजदूरों को काफी फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि 10 रुपये का टोकन लेकर कोई भी किसान या मजदूर भरपेट भोजन ग्रहण कर सकता है। इसके लिए महिलाओं के पूजा ग्रुप, चेतक ग्रुप व दीपांशु ग्रुप द्वारा प्रतिदिन ताजा एवं स्वादिष्ट भोजन तैयार कर परोसा जाता है।
विज्ञापन


इस काम के लिए बोर्ड खाना बनाने वाले ग्रुप को 15 रुपये प्रति व्यक्ति मुहैया करवा रहा है। सचिव ने बताया कि जब से यहां पर कैंटीन खुली है तब से किसानों व मजदूरों को खाने संबंधी समस्या से छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन


ग्रुप की प्रधान रीना ने बताया कि कैंटीन का समय सुबह 11 से तीन बजे तक है। ऑफ सीजन प्रतिदिन लगभग 200 व्यक्तियों के लिए खाना तैयार किया जाता है जो सांय तक समाप्त हो जाता है। सीजन के दौरान 200 से 300 व्यक्ति प्रतिदिन खाना खाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें