फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वतंत्रता दिवस के लिए 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल

Sat, 26 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में उपायुक्त प्रीति ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय समारोह गरिमामय, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय पर्व की भावना के अनुरूप हो। समारोह 15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा नगर के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके उपरांत मुख्य अतिथि पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद मार्च पास्ट, पीटी शो और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विषय आधारित होने चाहिए ताकि जनमानस तक प्रेरणादायक संदेश पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें