फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमला करने का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। वर्ष 2022 में कातिलाना हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अदालत के आदेश पर पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चौकी महमूदपुर प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम ने बेलजंपर आरोपी गांव गाजेवास (पंजाब) निवासी गुरजैंट को गिरफ्तार किया।उस पर आरोप है कि 15 अगस्त 2022 को गांव गढ़ी नजीर स्थित शराब ठेके के पास कहासुनी के दौरान उसने एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला किया था। मामले में आरोपी को पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ।न्यायालय ने 25 अगस्त 2025 को उसे भगोड़ा घोषित किया था, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को काबू कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें