फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैंड ग्रेनेड व हथियार सप्लाई मामले में भगोड़ा आरोपी काबू

Mon, 20 Mar 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हैंड ग्रेनेड व हथियार सप्लाई मामले में भगोड़ा आरोपी काबू कर लिया। जिला जींद के गांव अलेवा निवासी सोनू को काबू कर लिया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि वर्ष 2015 में सीआईए पुलिस द्वारा चार आरोपियों को हैंड ग्रैनेड वा हथियार सहित राहगीरों को लूटने की कोशिश करने के प्रयास में काबू किया था तथा इस बारे थाना राजौंद में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच दौरान खुलासा हुआ था कि आरोपी सोनू ने खतरनाक हथियार उपलब्ध करवाए थे। जांच दौरान पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था। आरोपी सोनू न्यायालय से जमानत मिलने पर दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 6 जुलाई 2018 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पूछताछ बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें