कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने बाइक चोरी मामले में भगोड़ा आरोपी काबू किया है। इस मामले में भगोड़ा पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की की टीम ने वर्ष 2018 दौरान के बाइक चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी कैलरम निवासी राहुल को काबू कर लिया गया। आरोपी राहुल पर आठ जून 2018 को मॉडल टाउन कैथल से एक बाइक चोरी करने का आरोप है। शहर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन वह न्यायालय से जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 19 मार्च 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। संवाद
गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू
कैथल। अनाज मंडी पूंडरी से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी काबू किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी थाना की पुलिस प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम ने जांच करते हुए पूंडरी निवासी आरोपी निर्मल व सुखदेव उर्फ बिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी निवासी रामकुमार सिंह की शिकायत अनुसार 30 अप्रैल को पुरानी अनाज मंडी पूंडरी में स्थित उसकी दुकान से अज्ञात आरोपी ने गेहूं के सात कट्टे चोरी कर लिए गए। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कराया गया था। संवाद