फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंटेनरों के ऊपर मिट्टी की बोरियां लगा बनाए मोर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। किसान आंदोलन के चलते पिछले आठ दिनों से टटियाना बार्डर पर आईटीबीपी व पुलिस के जवानों का कड़ा पहरा है। हालांकि 13 फरवरी से लेकर आज तक टटियाना बॉर्डर पर किसानों का एक भी जत्था नहीं पहुंचा, इसके बावजूद सुरक्षा जवान यहां पूरी तह से मुस्तैद है। आईटीबीपी के जवानों ने रविवार को घग्गर नदी के पुल के ऊपर रखे गए कंटेनरों के ऊपर मिट्टी की बोरियां लगा यहां पर मोर्चा बना सुरक्षा प्रबंधों को ओर मजबूत बना दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैथल पटियाला स्टेट हाइवे पर स्थित घग्गर नदी के पुल को 11 फरवरी को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। इस पुल के ऊपर से केवल पैदल यात्री ही एक दूसरी तरफ आ जा सकते हैं। इसके अलावा गुहला क्षेत्र को पंजाब से जोडऩे वाले लगभग एक दर्जन संपर्क मार्गों पर भी आईटीबीपी व पुलिस के जवान दिन रात पहरा दे रहे हैं और एक दूसरे प्रदेश में आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखे हैं। करनाल रेंज के आईजी सतेंद्र गुप्ता व कैथल की एसपी उपासना लगातार निरंतर बार्डर का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें