फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुजुर्गों के लिए वाराणसी की मुफ्त तीर्थ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाएगी। इसके लिए दिसंबर या जनवरी में विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना है। मुख्यमंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित करने को जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे और पर्यटक किट भी दी जाएगी। योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वे बुजुर्ग उठा सकेंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं है। इससे पहले अयोध्या और नांदेड़ की यात्रा करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें