वार्ड 12 में जिंदल हाउस प्रभारी रविंद्र धीमान व उनकी टीम का स्वागत करते पार्षद अमित वाल्मीकि
- फोटो : Samvad
कलायत। बुधवार को नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल वैन वार्ड नंबर 12 में पहुंची। कैथल जिंदल हाउस प्रभारी रवींद्र धीमान की अगुवाई में पहुंची टीम का पार्षद अमित वाल्मीकि की अध्यक्षता में विक्रम प्रजापति, सत्यवान सिंह, मोनू प्रजापति, ममता शर्मा, राजेंद्र सिंणद, नरेश साहसी और वार्ड कमेटी ने लोगों ने पुरजोर स्वागत किया। इस दौरान डाॅ. बलिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। रोगियों को नि:शुल्क दवा दी गई। लैब टेस्ट भी किए गए। शुरुआती चरण में वार्ड के 51 लोगों ने स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीकरण करवाया। जिंदल हादस प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल हर स्तर पर महिला, युवा, बुजुर्ग और किसान सभी वर्गों के हित में कार्य कर रहे हैं।
वार्ड 12 में जिंदल हाउस प्रभारी रविंद्र धीमान व उनकी टीम का स्वागत करते पार्षद अमित वाल्मीकि- फोटो : Samvad