फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के जरूरतमंद युवाओं और महिलाओं के लिए निशुल्क कोर्स करवाए जाएंगे : पाला सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में मून लाइट एजुकेशन सोसायटी और ''महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति'' ने एक सराहनीय संयुक्त पहल की है। दोनों संस्थाओं के तत्वावधान में कैथल शहर के जरूरतमंद युवाओं और महिलाओं के लिए निशुल्क कोर्स करवाए जाएंगे। शुक्रवार को मून लाइट पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजसेवी पालाराम सैनी ने कहा कि विद्यालय प्रांगण में 600 छात्र-छात्राओं को पूरी तरह नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे इस कार्यक्रम में 200 लड़कियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 200 लड़कियों को ब्यूटी पार्लर का प्रोफेशनल कोर्स सिखाया जाएगा। साथ ही 200 युवा युवतियों को कंप्यूटर का बेसिक और एडवांस ज्ञान दिया जाएगा, जो आज के डिजिटल युग में बेहद जरूरी है। पालाराम सैनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बेटियों और बच्चों को हुनरमंद बनाकर उनके पैरों पर खड़ा करना है। इस प्रशिक्षण के बाद ये सभी अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगे। इस कोर्स के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। कोर्स पूरा होने के बाद सभी को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार पाने में मदद मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें