कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा मंडल कैथल की बैठक संस्था के मुख्य सलाहकार अशोक मित्तल के पंतजलि मेगा स्टोर पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मनोज सिंगला ने की जिसमें सदस्यों ने भाग लिया। संस्था के मुख्य सरक्षक धर्मवीर कैमिस्ट ने बताया कि दूसरी निशुल्क बस यात्रा 19 फरवरी से शुरू होगी। यह बस यात्रा स्व. चौ. शमशेर सिंह सुरजेवाला की स्मृति में चलेगी, जिसको कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप सुरजेवाला 19 फरवरी 2022 को सुबह पांच बजे लाला लाजपत राय कॉप्लेक्स पिहोवा चौक कैथल से हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। उन्होंने भक्तजनों से अपील की कि सभी अपना अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं। इस मौके पर मनोज सिंगला, धर्मवीर केमिस्ट, कपिल गोयल, सचिन गर्ग, सुरेंद्र मित्तल, राहुल गर्ग, हंसराज ग्राक, सुशील टक्कर, अशोक मित्तल, संजीव शर्मा, जितेंद्र सीकरी व गगन बंसल व संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।