फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेढ़ दिन तक मिलेगी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा

Tue, 22 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज विभाग की तरफ से इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेंगी। यह सुविधा उन्हें डेढ़ दिन तक प्राप्त होगी।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। इस बार 13 की बजाय 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा की यह सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष कैथल डिपो में बसों की संख्या कम होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार कैथल डिपो में 176 बसें हैं। इस स्थिति में महिलाओं को परेशानी नहीं होगी।

वहीं, रोडवेज विभाग की तरफ से ग्रामीण रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। इसको लेकर रोडवेज अधिकारियों ने योजना शुरू बनानी कर दी है। इस फैसले के तहत ग्रामीण रूटों पर अधिक समस्या रहती है, लेकिन इस बार इस समस्या को दूर करने के लिए पहले से ही रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा 29 व 30 अगस्त को पूरे डेढ़ दिन तक यह निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह बस यात्रा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी व 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।
विज्ञापन








फोटो नंबर-05

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें। इस निर्णय के तहत 15 साल तक के बच्चों के साथ इस नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

- जगदीश शर्मा, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें