कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति ने रविवार को लाला लाजपत राय मार्केट से खाटू शाम के लिए बस रवाना की। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे विकास गोयल व रेनू गोयल ने हरी झंडी दिखा बस को रवाना किया। संस्था के प्रधान मनोज सिंगला द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। जबकि चिराग बंसल ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रकाश बंसल ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है यह एक सराहनीय कार्य है। हम सबको मिलकर समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। संस्था की ओर से हर महीने निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाता है। सोमनाथ ने कहा हमारा अगला उदेश्य 11 गरीब कन्याओं की शादी करने का विचार चल रहा है। इस सोमवार से गरीब बच्चों को दूध वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मनोज सिंगला, चिराग बंसल,भीम सैन वाधवा, विकास एडवोकेट, शिव कुमार शर्मा, रेनू सिंगला आदि मौजूद थे। संवाद