फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निःशुल्क एनीमिया जांच शिविर आयोजित

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोग। संवाद
विज्ञापन
पूंडरी। भारत विकास परिषद, शाखा फतेहपुर-पूंडरी की ओर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरु नानक पब्लिक स्कूल फरल में निःशुल्क एनीमिया जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य विद्यार्थियों व आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और एनीमिया जैसी गंभीर समस्या की समय पर पहचान व रोकथाम के लिए निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इस सेवा परियोजना में सेवा प्रमुख नवीन टाया के कुशल मार्गदर्शन में शाखा के अध्यक्ष विनोद बंसल, सचिव रविकांत गर्ग, कोषाध्यक्ष राहुल सिडाना, महिला सहभागिता प्रमुख इंदु शर्मा, सहसंयोजिका निशु सिंगला, राकेश कौशिक, हर्ष सिसला, प्रवीण बंसल एवं आनंद जांगड़ा ने सक्रिय सहभागिता निभाई और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चिकित्सकों व सहयोगी टीम की ओर से निःस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में 85 बच्चों का एनीमिया चेकअप किया गया। जिन बच्चों का रक्त 8.5 ग्राम से कम था सभी को गुड और चना दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें