फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कागजात व प्लॉट दिखाकर कर 50 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 05 Jun 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कागजात के बल पर नकली जमीन दिखाकर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी व विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी निवासी धर्मपाल ने बताया कि हुडा सेक्टर-19 निवासी छबील दास गर्ग व प्यौदा निवासी राजेश ने 23 जुलाई को कालका में 2500 वर्ग गज के दो फर्जी प्लॉट दिखाए। एवज में उन्होंने उससे दोनों प्लॉट के 50 लाख रुपये ले लिए। लेकिन जांच के बाद पाया कि उनकी जमीन कालका में नहीं है। उसने बताया कि दोनों आरोपियों ने धोखे से उससे पचास लाख रुपये हड़पे हैं। जिस पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई विलाशा राम ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मामले में विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला है। कलायत पुलिस को दी शिकायत में बसन पट्टी मटौर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि सितंबर 2014 में उसकी मुलाकात जगत राम लक्ष्मी नगर दिल्ली वासी राजेन्द्र सिंह से हुई।
विज्ञापन


उसे आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 6 लाख रुपये की मांग रखी। उसने बताया कि जब उसको छह लाख रुपये दे दिए गए तो आरोपी ने उसको नकली पासपोर्ट व हवाई जहाज की टिकट भी दी। जब वह आस्ट्रेलिया जाने के लिए गए तो वह टिकट व पासपोर्ट नकली मिला। जिस पर उसने आरोपियों से संपर्क कर अपने साथ हुई ठगी की सूचना दी तथा अपने पैसे वापिस देने की मांग की।

लेकिन आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया है। जिसके कारण उसको पुलिस की शरण लेनी पड़ी है। एसआई वेद प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें