फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी

Fri, 05 Jul 2024 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच आरोपियों ने अमेरिका भेजने के नाम पर हड़पे 34 लाख रुपये
विज्ञापन

केस-1
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर पांच आरोपियों ने 34 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेकर उसे अमेरिका की बजाय नेपाल भेजकर वहां बंधक बना लिया और घर पर जबरदस्ती फोन करवाया कि वह अमेरिका पहुंच गया है। बाद में नेपाल पुलिस ने उसको आरोपियों से छुड़वाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जिला जींद के हरनामपुरा गांव निवासी प्रतीक ने सदर थाना में शिकायत दी कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने ताऊ राजेश के साथ जाकर गांव बादड़ जिला पानीपत निवासी रोहताश से बातचीत की। रोहताश ने उसको अमेरिका भेजने के लिए 38 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने हां कह दिया। इस पर आरोपी रोहताश ने उनके परिवार से उसके दस्तावेज ले लिए। 17 जनवरी 2024 को रोहताश ने उसे दिल्ली से दुबई भिजवा दिया और 10 दिन बाद दुबई से नेपाल भिजवा दिया।
विज्ञापन


सात फरवरी को नेपाल में उसके पास आरोपी रोहताश का भेजा आदमी आया और उसका पासपोर्ट ले लिया। उसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर वहां से उसका अपहरण करवा दिया और जबरदस्ती घर पर संदेश भिजवाया कि वह मैक्सिको पहुंच गया है। आरोपियों ने उसके घर फोन किया कि आपका बेटा अमेरिका पहुंचा गया है। यह कहकर आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों को ग्रीन वैली होटल में क्योडक़ के पास बुलाया। उसके परिवार ने आरोपियों को 35 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसके साथ-साथ अन्य कई लडक़ों को भी नेपाल में बंधक बनाकर रखा हुआ था। बाद में नेपाल की पुलिस ने उन्हेंं बचाया और 24 फरवरी को वह अपने घर पर पहुंचा। यहां आने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो रोहताश ने केवल 99 हजार रुपये वापस दिए। बाकी रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रोहताश के साथगांव डोहर निवासी प्रवीन, अशोक, ईश्वर व गांव बकनौर जिला अंबाला निवासी बजिंद्र भी मिले हुए थे। पांचों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-2
पुर्तगाल के बजाय दुबई भेजकर ठगे 19 लाख
कैथल। युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर एक आरोपी ने 19 लाख रुपये ठग लिए। उसे पुर्तगाल की बजाय दुबई भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी मनजिंद्र ने सीवन थाना में शिकायत दी कि वह अपने भाई गुरविंद्र सिंह को पुर्तगाल भेजना चाहता था। इसके लिए उसने नरवलगढ़ निवासी एजेंट अजय से बातचीत की। आरोपी ने उसके भाई को पुर्तगाल भेजने की बात कही और पांच अक्तूबर 2023 को उससे 19 लाख रुपये ले लिए। रुपये व दस्तावेज लेने के बाद आरोपी ने उसके भाई को फर्जी वीजा पर दुबई भेज दिया और अब गुरविंद्र दुबई में ही रह रहा है। अब उन्होंने आरोपी अजय को उसके भाई को जल्द पुर्तगाल भेजने के लिए कहा तो उसने धमकी दी कि ज्यादा परेशान किया तो गुरविंद्र को दुबई में ही मरवा देगा। जब कभी उसकी गुरविंद्र से बात होती है तो वह रोने लगता है। शिकायकर्ता ने मांग की कि आरोपी अजय को गिरफ्तार कर रुपये वापस दिलाए जाएं और उसके भाई को वापस लाया जाए। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें