कैथल। एक टीवी चैनल पर स्कीम दिखाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
खेड़ी गुलाम अली निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अगस्त 2021 को एक टीवी चैनल पर विज्ञापन चल रहा था कि चेहरा पहचानने पर इनाम दिया जाएगा। उसके साथ फोन नंबर भी दिए हुए थे। उसने एक नंबर पर फोन किया और सही जवाब दिया। 13 अगस्त को उसके पास फोन आया और कहा गया कि उसका जवाब सही निकला, उसे एक सफारी कार मिलेगी। आरोपी ने सिक्योरिटी और अन्य खर्च दिखाकर उससे छह बार में 1.17 लाख रुपये हड़प लिए। उसके बाद भी आरोपी पैसे मांगता रहा। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।