फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने कबूतरबाजी के मामले में दिया मामला दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
fraud - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
आईजी योगिंद्र नेहरा ने पूंडरी पुलिस स्टेशन का औचक दौरा किया। वे गांव फतेहपुर में डीएसपी राजकुमार कौशिक के पिता सोमदत्त कौशिक के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। लेकिन अंतिम संस्कार के बाद वे अचानक पूंडरी पुलिस स्टेशन पहुंच गए और वहां की व्यवस्थाओं को जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस स्टेशन में गांव हाबड़ी निवासी जसप्रीत कौर पत्नी बूटा सिंह ने उनसे मुलाकात कबूतर बाजी के एक मामले में न्याय दिलाने की मांग की। जिस पर आईजी ने थाना प्रभारी दीदार सिंह को निर्देश दिए कि वो इस मामले में बारीकी से देख लें। पीड़ित जसप्रीत कौर ने बताया उसने गांव हाबड़ी निवासी कुलदीप सिंह से कनाडा का वीजा लगवाने की 28 लाख रुपये में बात की थी और जिसके लिए कुलदीप ने उनका संपर्क कुरुक्षेत्र के एजेंट हजूर सिंह से करवाया था, जिसने तीन महीने में वीजा लगवाने की बात कही। जसप्रीत ने बताया कि उन्होंने 3 लाख रुपये और 50 हजार रुपये कागजों के खर्च के लिये दिए। लेकिन तीन महीने बाद जब वीजा नहीं लगा तो उन्होंने कुलदीप के साथ जाकर एजेंट से संपर्क किया। तो एजेंट ने कहा कि तुम्हारा कनाडा का वीजा नहीं लग सकता, लेकिन अमरीका का लग जाएगा इसके लिए 60 लाख रुपये खर्च होंगे। जसप्रीत व उसके पति ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई लेकिन कुलदीप ने जबरदस्ती हां करवा दी। इन सब के बावजूद उनका कोई भी वीजा नहीं लगा और जब उन्होंने साढ़े तीन लाख की राशि वापिस मांगी तो उन्होंने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसी शिकायत को लेकर जसप्रीत पिछले तीन महीने से पुलिस के चक्कर लगा रही है। थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कबूतरबाजी व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें