फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी में एक युवक से अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 25 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। झिमरीखेडा जिला करनाल निवासी बिंटू ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के घर गांव पोपड़ां में गया हुआ था। वहा उसकी मुलाकात गुरमेल से हो गई। गुरमेल ने उसे विदेश भेजने की बात कही तो वह इसके लिए राजी हो गया। गुरमेल ने एक अन्य व्यक्ति सतपाल के साथ मिलकर अमेरिका भेजने के लिए उससे 18 लाख रुपये में बात की। उसने गुरमेल को तीन किस्तों में 18 लाख रुपये उसके पूंडरी ऑफिस में दे दिए। आरोपियों ने उसे अवैध तरीके से अमेरिका में भेज दिया, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जेल में भेज दिया। वहां जेल से निकलने के लिए उसे सात लाख रुपये और आरोपियों को दे दिए। यहां आकर जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने केवल 2 लाख ही वापस किए और धोखे से लिखवा लिया कि अब उनका एक दूसरे से कोई लेनदेन नहीं है। जब उसने बाकि के 23 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसआई महासिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें