विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 19 लाख 75 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूंडरी वार्ड नंबर-12 निवासी रामनिवास ने बताया कि वह काम की तलाश में उसकी मुलाकात राजन निवासी अंबाला से हुई, जो विदेश मे नौकरी लगवाने का काम करता है। वह उसके चचेरे भाईयों अनिल व सुरेश के साथ उनसे मिलने के लिए अंबाला चले गए। 24 जून 2018 को 3 लाख 25 हजार रुपये अनिल व चचेरे भाई राजबीर के माध्यम से अंबाला में एजेंट को दिए। एजेंट को कुल 19 लाख 75 हजार रुपये दिए। 24 मई 2018 को दिल्ली से उसे इक्वाडोर पहुंचा दिया गया । इसके बाद उसे बस के माध्यम से कोलंबिया ले जाया गया वहां समुद्र के रास्ते नाव में बैठा कर पनामा के जंगलों मे छोड़ दिया गया। इसके बाद करीब 10 दिन में जगलों में भटकता रहा जिससे तबीयत बहुत बिगड़ गई। इसके बाद उसे पनामा से होते हुए कोस्टारिका, निकारागोवा, होन्डरस, गुवाटेमाला, मैक्सिको कैंप में पहुंचा दिया गया। कैंप से बाहर आने के बाद उसकी घर वालों से बात हुई। । पीड़ित ने बताया कि अंबाला निवासी राजन, संगरौली निवासी राजेश पत्नी किरण देवी व बेटा मुकेश उर्फ मोन्टी और दुरगेश द्वारा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। जांच अधिकारी एस आई महासिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।