फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

Sat, 03 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद थाना की पुलिस ने गुलियाना गांव के एक युवक को अमेजॉन कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 49 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुलियाना निवासी सुखदेव ने राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आठ मार्च को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह अमेजॉन कंपनी में आपको नौकरी दिला सकता है। वह उसकी बातों में आ गया तथा उसके कहे अनुसार अलग-अलग बैंक खातों में 49,900 रुपये की राशि जमा करवा दी। बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें