फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर धोखा, एक काबू

Tue, 30 Jul 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। क्रेडिट कार्ड की लिमिट अपडेट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रघुबारपुरा दिल्ली निवासी सुधांशु उर्फ बिन्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अर्जुन नगर कैथल निवासी प्रवेश कुमार की शिकायत अनुसार उसके पास एक बैंक का क्रेडिट कार्ड हैं। दो मई 2024 को उसके पास एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने उसको खुद को बैंक कस्टमर केयर से बताकर उसके क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर उसके फोन पर एक लिंक भेजकर उसके साथ सात लाख 29 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस बारे में थाना साइबर में मामला दर्ज था। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें