यहां एक दवा विक्रेता के साथ पेटीएम चालू करवाने के नाम पर 99500 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में डडवाना निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि उसकी ढांड में शिव मेडीकोज के नाम से दवाओं की दुकान है। 1 दिसंबर 2020 को हरीश नाम का लड़का उसके पास आया और उसकी दुकान पर पेटीएम लगाने की बात कही। ताकि ग्राहकों से रुपयों का लेन-देन करने में आसानी रहे। उसने उसकी बात सुनकर कहा कि उसे इस संबंध में जानकारी नहीं है। उसने उसका फोन लेकर जानकारी देने के बहाने सिम निकाल ली। इसके बाद वह ग्राहकों में व्यस्त हो गया। कुछ समय बाद कहने लगा कि उसने सिम फोन में डाल दी है और फोन चालू कर दिया है। पेटीएम भी चालू हो गया है। वह उसके पास से चाय पीकर चला गया। करीब एक घंटे बाद उसे पता चला कि उसकी सिम लापता है। उक्त लड़के ने अपनी सिम ही उसके फोन में डाल दी। इसके बाद उसने 2 दिसंबर को अपना बैंक खाता देखा तो उसके बैंक खाते से तोहरिश नाम के व्यक्ति ने 99,500 रुपये ट्रांसफर किए हुए थे। उसने तुरंत सिम का बंद करवाया तो फिर हरिश नाम के व्यक्ति का फोन आया और कहा कि उसकी सिम गलती से उसके पास चली गई। जब उसने उसे उक्त राशि के ट्रांसफर बारे कहा तो आरोपी ने कहा कि यह गलती से हो गए। वह इस राशि को फिर से उसके खाते में भेज देगा। इसके बाद उसने उत्तरी भारत के पेटीएम के हैड से संपर्क किया। उसने भी उक्त आरोपी से फोन पर बात की। लेकिन आरोपी ने उसके रुपये नहीं दिए।