कैथल। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विकास कॉलोनी आगरा यूपी निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बाबू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव डीग निवासी अमित कुमार की शिकायत के अनुसार उसके पास एक बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 10 अक्तूबर 2023 को उसके पास एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उसके क्रेडिट कार्ड के लिमिट बढ़ाने के नाम पर उसे अपनी बातों में फंसाकर ओटीपी पूछते हुए उसके खाते से 73032 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। उपरोक्त आरोपी किसी अन्य मामले में जिला फरीदाबाद जेल में बंद था। उसकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद